छत्तीसगढ़

संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष बने प्रवीण पैगवार

संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष बने प्रवीण पैगवार

Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल जांजगीर में पदस्थ प्रवीण पैगवार को छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के जांजगीर चाम्पा जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया हैं। आपको बता दे प्रवीण पैगवार नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुथुर निवासी हैं,और अपने मेहनत व जज्बा से आगे बढ़ रहे हैं, युवाओ में उपाध्यक्ष पद को लेकर काफी उत्साह हैं, और जिले अलग-अलग जगहों से बधाई दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ प्रदेश के समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय विभागों/निगम / मंडलों/ स्वशासी निकायों में कार्यरत् 2.80 से भी अधिक अनियमित (संविदा, दैनिक वेतन भोगी, केन्द्र व राज्य की योजनाओं में कार्यरत, कलेक्टर दर, मानदेय पर कार्यरत्, प्लेसमेंट, अंशकालिक, जॉबदर, स्थानीय प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत् तथा अन्य किसी विधि में नियुक्त) अधिकारी/कर्मचारियों का संगठन है। महासंघ कई छोटे-बड़े अनियमित कर्मचारी के संघों का महासंघ हैं, जो छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अनियमित कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता हैं। महासंघ अनियमित कर्मचारियों के मूलभूत समस्याओं को एक निश्चित प्लेटफार्म तक पहुंचाने एवं उसे पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। महासंघ कई वर्षों से अनियमित कर्मचारियों की जमीनी लड़ाई लड़ रहा हैं, एवं उसका परिणाम भी धीरे-धीरे परिलक्षित हो रहा हैं।। महासंघ समस्त सदस्यों को संरक्षण व संवर्धन प्रदान करता है तथा उनके हितों की रक्षा हेतु संबंधित विभाग का प्रतिनिधित्व करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button