
दुर्ग: होली के दिन 14 मार्च को दुर्ग बायपास पर अर्जुन ढाबा से खाना खाकर लौटते समय स्कोडा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में भिलाई जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की पुत्री रिचा कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान 15-16 मार्च की रात 2:00 बजे उन्होंने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में दम तोड़ दिया।
उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को दोपहर में रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।इस सड़क दुर्घटना में मयंक यादव, आयुष यादव एवं हर्ष यादव घायल हो गए थे। डॉक्टरों के अनुसार तीनों अब खतरे से बाहर हैं। हर्ष यादव के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, मयंक यादव के सिर और कंधे पर चोटें आई हैं, जबकि आयुष यादव के सिर, कंधे और पसली में फ्रैक्चर हुआ है। तीनों का इलाज आरोग्यं अस्पताल में जारी है।आयुष यादव हाउसिंग बोर्ड का निवासी बताया जा रहा है, जबकि मयंक और आयुष चचेरे भाई हैं।




