
रायपुर। रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर की अम्मी (माता) का आज इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।
परिजनों ने बताया कि उनकी मैय्यत कल (मंगलवार) बाद नमाज़-ए-मग़रिब उनके निवास स्थान बैरन बाजार से उठाई जाएगी।
इसके बाद जनाज़ा मौदहापारा कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहां नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की जाएगी और सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। एजाज ढेबर की माता के निधन की खबर फैलते ही शहर के राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक जगत से जुड़े लोग उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं, पार्षदों और नगर निगम के कई पदाधिकारियों ने भी ढेबर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।




