छत्तीसगढ़Top Newsभारत

रायपुर में भूमाफियाओं का आतंक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की

रायपुर: राजधानी में भूमाफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है, जहां रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारी श्रीनिवास राव की गोंदवारा स्थित भूमि (खसरा क्र. 659/2,5,6,7,9, कुल रकबा 0.169 हेक्टेयर) पर जबरन कब्जे की कोशिश की गई।

आरोपी भूमाफिया अनिल अग्रवाल ने JCB मशीन से राव की संपत्ति की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह से की, जिसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी गुढियारी कृष्ण कुमार कुशवाहा को तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपी अनिल अग्रवाल और उसके साथियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 181 के तहत बीएनएस की धारा 329(3) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। पीड़ित श्रीनिवास राव का आरोप है कि अनिल अग्रवाल लंबे समय से राजनीतिक संरक्षण में अवैध कब्जे और अतिक्रमण करता आ रहा है। इस संबंध में पहले भी गुढियारी थाना में कई शिकायतें दर्ज की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

एसएसपी रायपुर ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button