
रायपुर। कोटा की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और प्रचंड जीत दिलाई। आपके सहयोग और आशीर्वाद के लिए सदैव ऋणी रहूंगा। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पार्टी नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद, जिनकी प्रेरणा और परिश्रम से यह जीत संभव हुई। मैं संकल्पित हूँ कि आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए कोटा के विकास और जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से समर्पित रहूंगा।




